प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के साथ भाजपा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रथम आगमन पर शनिवार को कोरान सराय मंडल क्षेत्र के कचईनिया गांव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को केवल स्वागत समारोह तक सीमित न रखते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के साथ भाजपा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

__ कचईनिया में कार्यकर्ताओं का जुटान, पौधरोपण कर हरित भविष्य के प्रति जताई प्रतिबद्धता

केटी न्यूज/डुमरांव

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रथम आगमन पर शनिवार को कोरान सराय मंडल क्षेत्र के कचईनिया गांव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को केवल स्वागत समारोह तक सीमित न रखते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।अपने दौरे के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने विनोबा भावे वन स्थित कंचनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अगुवाई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने की।

इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के कई नेताओं की उपस्थिति रही, जिनका भी स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया।समारोह का मुख्य आकर्षण विनोबा भावे वन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धीरेंद्र तिवारी, धनंजय राय, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, वरिष्ठ नेता संतोष दुबे तथा ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने पर बल दिया।मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुमित कुमार शर्मा, पंचायत अध्यक्ष अनुज राज, अतुल दुबे, नंदलाल पासवान, राजेश पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भागीदारी देखने को मिली।