एनडीए मंत्रिमंडल गठन पर डुमरांव में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

बिहार सरकार में एनडीए गठबंधन के नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद डुमरांव में भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एनडीए मंत्रिमंडल गठन पर डुमरांव में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार सरकार में एनडीए गठबंधन के नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद डुमरांव में भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जदयू कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने युवाओं और संगठन से जुड़े सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।

वहीं भाजपा नेताओं ने मिथिलेश तिवारी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को संगठन और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और जदयू नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि एनडीए सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि नए मंत्रिमंडल के गठन से राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा आम लोगों की अपेक्षाओं पर सरकार खरा उतरेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर जदयू नेता गोपाल प्रसाद गुप्ता, अजय चंद लोदी तथा भाजपा नेता सोनू राय, विनोद पासवान, विशोखा चंद, हरेंद्र शर्मा, संत गोंड, बबन खरवार, ओमप्रकाश खरवार, भवर गोस्वामी, कन्हैया चौधरी, सुग्रीव राम, सुरेश भारती, शिव शंकर पासवान, विमलेश सिंह, अयोध्या प्रसाद केशरी, मिंटू हाशमी, ब्रजेश पासवान, संजय राय, संजय सिंह, विनोद सिंह, नथुनी प्रसाद खरवार और बिहारी पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।