Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

चुनाव कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजपुर के 30 कर्मियों को मिला सम्मान

राजपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 सरकारी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीसीएलआर सह निर्वाचन पदाधिकारी शशिभूषण की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चुनावी ड्यूटी के दौरान अधिकारियों और कर्मियों द्वारा दिखाए गए साहस, निष्ठा और समर्पण की खुलकर सराहना की गई।

चुनाव कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजपुर के 30 कर्मियों को मिला सम्मान

-- डीसीएलआर शशिभूषण की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिकारियों ने साझा किए अनुभव, टीमवर्क को बताया सफलता की कुंजी

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में विधानसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 सरकारी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीसीएलआर सह निर्वाचन पदाधिकारी शशिभूषण की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चुनावी ड्यूटी के दौरान अधिकारियों और कर्मियों द्वारा दिखाए गए साहस, निष्ठा और समर्पण की खुलकर सराहना की गई।समारोह की शुरुआत में डीसीएलआर शशिभूषण ने सभी उपस्थित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव जैसी संवैधानिक प्रक्रिया को शांति, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होती है।

चुनाव कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजपुर के 30 कर्मियों को मिला सम्मान

इसके बावजूद टीम राजपुर ने कठिन परिस्थितियों को अवसर में बदलते हुए बेहतर तालमेल के साथ चुनाव को शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। आप सभी ने मिलकर जो जिम्मेदारी निभाई है, वह अनुकरणीय है।कार्यक्रम में सम्मानित किए गए सभी कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कई कर्मियों ने बताया कि इस बार का चुनाव कई मायनों में चुनौतीपूर्ण था, चाहे वह मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था हो, लॉजिस्टिक प्रबंधन हो या मतदाताओं की सुविधा। फिर भी पूरी टीम ने परिवार की तरह एकजुट होकर काम किया, जिसके चलते चुनाव बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

चुनाव कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजपुर के 30 कर्मियों को मिला सम्मान

बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राजपुर प्रखंड ने चुनावी कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया। उन्होंने सभी कर्मियों के ईमानदार प्रयास और टीमवर्क की प्रशंसा की। बीडीओ ने यह भी कहा कि ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया गया कार्य ही किसी अधिकारी और कर्मचारी की असली पहचान होती है।इस अवसर पर सीओ संतोष प्रीतम, बीपीआरओ, निर्वाचन कर्मी अभय पाठक, अखिलेश राय, ओमप्रकाश सिंह, विद्यासागर सिंह, नरेंद्र राय, मनोज कुमार, अखिलेश सिंह सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित कर्मियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।