Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

बक्सर में रात भर सड़कों पर मचा रहा हडकंप पुरी रात डीएम अंशुल अग्रवाल -एसपी शुभम आर्य ने चलाया सघन तलाशी अभियान, 10 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना

जिला प्रशासन अवैध परिचालन व खनन पर सख्त हो गया है। डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में मंगलवार की रात परिवहन विभाग, खनन विभाग, दोनों अनुमंडलों के एसडीएम व डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पूरी रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बड़े पैमाने पर जुर्माना वसूला गया हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

बक्सर में रात भर सड़कों पर मचा रहा हडकंप पुरी रात डीएम अंशुल अग्रवाल -एसपी शुभम आर्य ने चलाया सघन तलाशी अभियान, 10 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना

- परिवहन विभाग ने 150 वाहनों से 7.38 लाख व यातायात थाना ने एक वाहन को जब्त कर 8500 का जुर्माना लगाया

- खनन विभाग ने 9 वाहनों पर लगाए तीन लाख का जुर्माना

केटी न्यूज/बक्सर

जिला प्रशासन अवैध परिचालन व खनन पर सख्त हो गया है। डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में मंगलवार की रात परिवहन विभाग, खनन विभाग, दोनों अनुमंडलों के एसडीएम व डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पूरी रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बड़े पैमाने पर जुर्माना वसूला गया हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।मिली जानकारी के अनुसार 19 नवम्बर की रात 10 बजे से 20 नवंबर की सुबह चार बजे तक जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व डुमरांव नावानगर, गोलंबर, जासो-नदाव पथ, टोल प्लाजा, वीर कुंवर सिंह सेतु चेकपोस्ट एवं अन्य स्थानों पर संयुक्त छापामारी की गई।

बक्सर में रात भर सड़कों पर मचा रहा हडकंप पुरी रात डीएम अंशुल अग्रवाल -एसपी शुभम आर्य ने चलाया सघन तलाशी अभियान, 10 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे बिना परमिट, परमिट के उल्लंघन, वाहन नंबर प्लेट कालीकरण, फेल पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, फेल फिटनेस सर्टिफिकेट आदि की जांच कर जुर्माना लगाया जा रहा था। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा 150 वाहनों को बिना मानक के चलते पाया गया, जिनसे कुल 7 लाख 38 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक वाहन को जब्त किया गया है। जबकि यातायात थाना बक्सर के द्वारा लगभग 85,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

खनन विभाग ने नौ वाहनों पर लगाया है जुर्माना

वही, इस दौरान खनन विभाग द्वारा गीले बालू लदे दो ट्रक, छह बिना ढंके हुए लघु खनिज का ट्रक एवं एक बिना लाल पट्टी के वाहन परिवहन करते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। इस दौरान अवैध खनन व परिचालन में संलिप्त वाहन मालिकों पर खनन विभाग द्वारा कुल तीन लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था। कई चालक रात में अपनी गाड़ी एनएच किनारे खड़ा कर वहा से खिसक गए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में पूरी रात खलबली मची रही। वाहन चालक एक दूसरे से इस बात की जाकनारी ले रहे थे कि प्रशासनिक टीम किस जगह पर छापेमारी अभियान चला रही है। इस दौरान कई वाहन चालक प्रशासन व पुलिस टीम को चकमा देने के लिए मुख्य पथ छोड़ लिंक रोड से भी गुजरने का खतरा मोल ले रहे थे। वही, प्रशासनिक टीम द्वारा एक-एक कर सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कागजातों को बारीकी से खंगाला जा रहा था।

बक्सर में रात भर सड़कों पर मचा रहा हडकंप पुरी रात डीएम अंशुल अग्रवाल -एसपी शुभम आर्य ने चलाया सघन तलाशी अभियान, 10 लाख से अधिक वसूला गया जुर्माना

संयुक्त छापामारी के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार, खनिज विकास पदाधिकारी, बक्सर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्र, डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, बक्सर सदर डीएसपी धीरज कुमार एवं डुमरांव डीएसपी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर, मोटरयान निरीक्षक, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक, खनन निरीक्षक, सभी संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।