समाजसेवी राज किशोर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

प्रखंड मुख्यालय केसठ में मंगलवार को समाजसेवी स्वर्गीय राज किशोर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समाजसेवी राज किशोर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड मुख्यालय केसठ में मंगलवार को समाजसेवी स्वर्गीय राज किशोर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राज किशोर सिंह ने समाज में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध हमेशा निर्भीक होकर संघर्ष किया।

उनका जीवन सादगी, ईमानदारी, मेहनत और मानवता जैसे उच्च आदर्शों का प्रतीक था। वे सदैव सत्य के मार्ग पर चलने तथा कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका स्नेह, त्याग, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।मौके पर मुखिया अरविंद कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या भारती, बीईओ राजेश राम, मुकेश कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।