Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

गुरुवार की शाम डुमरांव थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीओ राकेश कुमार व एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एसडीओ ने लोगों से अपील की कि होली के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

– होली पर्व को लेकर डुमरांव थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

केटी न्यूज/डुमरांव

गुरुवार की शाम डुमरांव थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीओ राकेश कुमार व एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एसडीओ ने लोगों से अपील की कि होली के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबरदस्ती रंग लगाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। एसडीओ ने नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिया कि कि त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सेवाओं को सतर्क रखा जाए।

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

वहीं एसडीपीओ ने कहा कि होली में सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गीत बजाने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जेल भेजेगी। उन्होंने अश्लील भोजपुरी गानों का प्रसारण रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। अश्लील गीतों का प्रसारण करते हुए पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

अधिकारियों ने अंत में सभी से अपील की कि होली को प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। मौके पर नप के ईओ मनीष कुमार, बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, सीओ शमन प्रकाश, थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, नप के प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, संजय शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद, धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।