Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

आईईएसएम बक्सर की मासिक बैठक में हुआ लेफ्टिनेंट संदीप मिश्रा का भव्य सम्मान

इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की मासिक बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉक्टर मेजर पी.के. पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 पूर्व सैनिकों ने बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आईईएसएम बक्सर की मासिक बैठक में हुआ लेफ्टिनेंट संदीप मिश्रा का भव्य सम्मान

-- पूर्व सैनिकों की एकजुटता, सम्मान समारोह और सैनिक स्कूल निर्माण की घोषणा से गूंजा सभागार

केटी न्यूज/बक्सर

इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की मासिक बैठक रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉक्टर मेजर पी.के. पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 पूर्व सैनिकों ने बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बैठक का मुख्य आकर्षण केशोपुर ग्राम निवासी नौसेना के लेफ्टिनेंट संदीप मिश्रा का सम्मान रहा। संदीप मिश्रा ने नौसेना में सिपाही पद से सेवा प्रारंभ कर कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर लेफ्टिनेंट पद तक का सफर तय किया।

आईईएसएम बक्सर की मासिक बैठक में हुआ लेफ्टिनेंट संदीप मिश्रा का भव्य सम्मान

इस उपलब्धि पर आईईएसएम बक्सर के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मेजर पी.के. पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संदीप मिश्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।सम्मान के दौरान लेफ्टिनेंट संदीप मिश्रा ने कहा कि गरीबी में जन्म लेना गलत नहीं, लेकिन गरीबी में जीते रहना गलत है। यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने बक्सरवासियों से अपील की कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समय और सही मार्गदर्शन दें।इसी क्रम में राजपुर ग्राम निवासी लेफ्टिनेंट जनार्दन पाण्डेय को उनके पुत्र के मेडिकल क्षेत्र में न्यूरोलॉजिस्ट बनने पर सम्मानित किया गया।

आईईएसएम बक्सर की मासिक बैठक में हुआ लेफ्टिनेंट संदीप मिश्रा का भव्य सम्मान

उन्होंने इस खुशी के अवसर पर सभी सैनिकों को नाश्ता कराया। वहीं नायब सूबेदार श्रीकांत यादव ने एरियर की राशि मिलने पर संगठन विकास के लिए 5000 रुपये का सहयोग दिया, जबकि नायब सूबेदार अमरेंद्र मिश्रा ने संगठन को 10 कुर्सियां भेंट कीं। दोनों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष मेजर पी.के. पाण्डेय ने सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और पढ़ाई वर्ष 2027 से शुरू होगी। स्कूल पूरी तरह बैगलेस होगा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त रहेगा। परीक्षा के आधार पर 25 प्रतिशत छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

आईईएसएम बक्सर की मासिक बैठक में हुआ लेफ्टिनेंट संदीप मिश्रा का भव्य सम्मान

बैठक में पीसीडीए अधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं लेफ्टिनेंट कामेश्वर पाण्डेय द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सीजीडीए विश्वजीत सिंह को बक्सर में सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई, जिस पर सकारात्मक सहमति मिलने से सभागार तालियों से गूंज उठा। डुमरांव अनुमंडल के कसिया ग्राम निवासी नायब सूबेदार द्वारिका प्रसाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। दस नए सदस्यों ने आईईएसएम बक्सर की सदस्यता ग्रहण की। अंत में राष्ट्रगान के साथ कैप्टन बी.एन. पाण्डेय ने बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।