सासाराम व इंद्रपुरी बराज परिभ्रमण के लिए छात्रों का दल रवाना

मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर के छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। दल का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे कर रहे हैं। विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को उत्साहपूर्वक रवाना किया गया।

सासाराम व इंद्रपुरी बराज परिभ्रमण के लिए छात्रों का दल रवाना

केटी न्यूज/केसठ। 

मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर के छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। दल का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे कर रहे हैं। विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को उत्साहपूर्वक रवाना किया गया।प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह परिभ्रमण बिहार दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राएं ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन करेंगे। भ्रमण स्थलों में ताराचंडी मंदिर, शेरशाह सूरी का मकबरा, पायलट बाबा मंदिर, तुतला भवानी, माझर कुंड तथा इंद्रपुरी बराज सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बारी-बारी से इस योजना के तहत विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। रवाना होने के अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखा गया। मौके पर अखंड प्रताप सिंह, बृज बिहारी सिंह, हरमेन्द्र सिंह, मीना कुमारी, ममता कुमारी, रजनी देवी, पार्वती कुँवर समेत अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।