Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बक्सर जिले में होटल से लेकर सड़क मार्ग तक सर्च अभियान चलाया गया। अचानक पुलिस के द्वारा कड़ाई से वाहन जांच अभियान से पुरे शहर में हड़कम्प मच गया। जिसका नेतृत्व बक्सर एसपी शुभम आर्य स्वयं कर रहे थे। इस दौरान लगभग एक हजार से अधिक गाडियों को सर्च किया गया। सभी आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

- इंटरनेट और सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही है कड़ी नजर 

- सिपाही से लेकर सभी पुलिसकर्मीयों की छुट्टी अगले आदेश तक बंद

केटी न्यूज/ बक्सर 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बक्सर जिले में होटल से लेकर सड़क मार्ग तक सर्च अभियान चलाया गया। अचानक पुलिस के द्वारा कड़ाई से वाहन जांच अभियान से पुरे शहर में हड़कम्प मच गया।  जिसका नेतृत्व बक्सर एसपी शुभम आर्य स्वयं कर रहे थे। इस दौरान लगभग एक हजार से अधिक गाडियों को सर्च किया गया। सभी आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस बल ने कड़ाई के साथ दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन की जांच की गई। इस दौरान वाहन सवारो की भी जांच की गई। अचानक से कई चौराहों पर एक साथ वाहन जांच की सूचना मिलते ही शहर में हड़कम्प मच गया।

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार पुलिस ने राज्य के सभी जिलों के संवेदनशील स्थल के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिसके तहत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों की आईड़ी चेक गयी। वहीं बाइक व चार पहिए वाहन से आने-जाने वालों को जांच की गयी। कहीं ये संदिग्ध तो नही है। बक्सर की सुरक्षा में कोई खलल न पड़े या बक्सर के रास्ते से कोई देश विरोधी गतिविधी न हो। इस लिए ये जिले के सभी चौक-चौराहों पर सर्च अभियान चलाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

बक्सर पुलिस ने भी पाकिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों की गतिविधियों को देखते हुए जिलें में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं और जिले के अंदर आने जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। मुख्यालय की ओर से सभी पुलिसकर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसपी शुभम आर्य ने आम जनता से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112 और स्थानीय थानों के संपर्क नंबर जारी किए हैं। एसपी शुभम आर्य ने सभी थानों को यह आदेश दिया है कि वे होटल, लॉज, धर्मशाला और मुसाफिरखाना जैसे स्थानों पर ठहरने वाले लोगों की नियमित जांच करें। अंतर-जिला सीमाओं पर बने चेकपोस्ट पर जांच का निर्देश दिये है।

ऑपरेशन सिंदूर: बोले एसपी जिले में हाई अलर्ट, आने-जाने वालों पर रखी जा रही है पैनी नजर सड़क से लेकर होटल तक चलाया गया सर्च अभियान

पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि  देश की सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रकार के अवकाश को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। निर्देश 8 मई से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिला में विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्णय लिया गया है। विशेष परिस्थिति में पुलिस कर्मियों को अवकाश प्राप्त होगा इसके लिए विभाग द्वारा मानक तैयार किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।