Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

डुमरी गाव में डूबने से मासूम की मौत, पसरा मातम

सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में गुरुवार को बाढ़ का पानी एक परिवार पर गहरा कहर बनकर टूटा। गांव के पूर्वी टोला महादलित बस्ती में ढाई वर्षीय आर्यन कुमार की डूबने से मौत हो गई। मासूम खेलते-खेलते भागड़ में फैले बाढ़ के पानी में नहाने पहुंचा और अचानक गहरे गड्ढे में फिसलकर डूब गया।

डुमरी गाव में डूबने से मासूम की  मौत, पसरा मातम

डुमरी गाव में डूबने से मासूम की  मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/डुमरांव

गांव के लोगों ने जब बच्चे को पानी में तैरता देखा तो अफरा-तफरी मच गई। तुरंत उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पूरे इलाके में चीख-पुकार गूंज उठी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत डुमरी के मुखिया प्रेमसागर कुँवर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

डुमरी गाव में डूबने से मासूम की  मौत, पसरा मातम

साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता अजय राम और दादा शिवप्रसन राम से मुलाकात की। सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव के लोग बताते हैं कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की जिंदगी संकट में है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में हैं,

डुमरी गाव में डूबने से मासूम की  मौत, पसरा मातम

क्योंकि कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिनका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।