Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की खुदकुशी

बक्सर के पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी जान दे दी।पत्नी से तलाक के बाद वे काफी परेशान थे।

बिग ब्रेकिंग-पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की खुदकुशी
Suicide

बिग ब्रेकिंग-पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की खुदकुशी

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/बक्सर

इस वक़्त की हैरान करने वाली ख़बर है बक्सर दे,जहां करीब 9 मिनट के वीडियो में रघुनाथपुर गांव के वार्ड-1 निवासी हरि शेखर पाठक ने अपनी आपबीती सुनाई और पहले से तैयार फंदे में झूल गए।बक्सर के पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी जान दे दी।पत्नी से तलाक के बाद वे काफी परेशान थे। फेसबुक पर पहली बार लाइव आएं और 8 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं अपनी लाइफ से थक गया हूं।मैंने अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल किया, लेकिन अब हिम्मत नहीं है। अपनी लड़ाई अपनों की वजह से हार गया हूं। जो करने जा रहा हूं, अपनी इच्छा से कर रहा हूं। हालांकि, ये बुजदिली है, लेकिन मुझ में अब हिम्मत नहीं बची।रघुनाथपुर स्थित घर के नीचे कमरे में जान दे दी।

बिग ब्रेकिंग-पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की खुदकुशी

हरि शेखर पाठक एक निजी टीवी न्यूज चैनल में काम करते थे। रविवार की रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर पहले अपने हाथ की नस काटी, फिर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बक्सर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। हरि अपने तीन भाई रवि शेखर पाठक, शशि शेखर पाठक और कवि शेखर पाठक और एक बहन चंदा देवी से छोटे थे। बताया जाता है कि हाल में एक जमीनी विवाद में गोलीबारी के आरोप में उन्हें और उनके पिता को जेल भेजा गया था। जेल से बेल पर बाहर आने के बाद काफी परेशान थे। इसी दौरान हरि पैरालिसिस का शिकार हो गए थे।

बिग ब्रेकिंग-पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की खुदकुशी

हरि पाठक पारिवारिक कलह से काफी परेशान थे। मुंबई की एक लड़की से लव मैरिज की थी। दोनों का एक पुत्र भी है, लेकिन पिछले दिनों पत्नी से तलाक हो गया था। अपने बेटे को लेकर काफी परेशान थे। मामला न्यायालय में चल रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।