Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

चुनावी रंजिश में 'जदयू कार्यकर्ता' की हत्या

चुनावी रंजिश में नालंदा में जदयू कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान स्व.बरहमदेव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार के तौर पर हुई है।

चुनावी रंजिश में 'जदयू कार्यकर्ता' की हत्या
Murder

केटी न्यूज़/नालंदा

चुनावी रंजिश में नालंदा में जदयू कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान स्व.बरहमदेव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार के तौर पर हुई है।वो पार्टी के पोलिंग एजेंट थे।गांव के कुछ लोगों ने चुनाव के बाद उन्हें उठा लेने की धमकी दी थी।आज सुबह जब अनिल कुमार शौच के लिए खेत की ओर गए तो इसी दौरान उनपर हमला कर दिया।कार्यकर्ता पर भाला, तलवार से हमला किया गया है।घटना परवलपुर थाना क्षेत्र के माउया गांव की । पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मौके पर नालंदा से एनडीए प्रत्याशी और जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार पार्टी में काफी सक्रिय थे। निर्मम तरीके से उनकी हत्या की गई है। कई बार वार किया गया है। पहले ही धमकी दी गई थी। ऐसी घटना करने वाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने कहा कि 5 बीघा जमीन के लिए विवाद चल रहा है। अपने भाई से जमीन का विवाद था। मेरे पति बोलते थे कि मां जब तक जिंदा है, तब तक बंटवारा नहीं होगा और वो लोग जमीन बेचने में लगे हैं। इसलिए उन लोगों ने पैसा देकर मरवा दिया है। मारने वाले सुरेंद्र महतो और राकेश महतो हैं। बाकी सब का नाम नहीं मालूम है।वहीं बेटी नीतू कुमारी ने बताया कि पोलिंग एजेंट बनने के बाद ही 5-6 लोगों ने धमकी दी थी। चुनाव के बाद उठा लेने, देख लेने की बात कही थी। आज उन्होंने मार डाला।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।