Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

अमूल के बाद 'मदर डेयरी' के भी बढ़े भाव

आज यानी 2 जून से देश भर में अमूल दूध के रेट बढ़ गए हैं।अब अमूल के बाद अब 'मदर डेयरी' ने भी दूध के दाम बढ़ा दिये हैं।

अमूल के बाद 'मदर डेयरी' के भी बढ़े भाव
Mother dairy

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज यानी 2 जून से देश भर में अमूल दूध के रेट बढ़ गए हैं।अब अमूल के बाद अब 'मदर डेयरी' ने भी दूध के दाम बढ़ा दिये हैं।कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की। पिछले 15 महीनों में इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कंपनी ने दाम बढ़ाए हैं।कंपनी का कहना है कि उसने उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी की भरपाई करने के लिए ग्राहकों के लिये कीमतों को बढ़ाया है।कंपनी ने कहा कि उसने पिछली बार फरवरी 2023 में लिक्विड दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

अमूल के बाद 'मदर डेयरी' के भी बढ़े भाव

मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर के मार्केट्स में दूध की कीमतों में 2 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।  मदर डेयरी ने सभी तरह के दूध पर कीमतों में बढ़ोतरी की है। नई कीमतें आज 3 जून से ही लागू हो गई हैं।मदर डेयरी और अमूल इन दोनों डेयरी कंपनियों ने लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद जून में दूध की कीमतों को बढ़ाया है।

अमूल के बाद 'मदर डेयरी' के भी बढ़े भाव

अब दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर का हो गया है। जबकि टोंड दूध 56 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं, डबल टोंड दूध 50 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। भैंस का दूध अब बढ़कर 72 रुपये लीटर हो गया है। वहीं, गाय का दूध 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा टोकन मिल्क 54 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।मदर डेयरी इस समय दिल्ली एनसीआर में 35 लाख लीटर ताजा दूध प्रति दिन बेचती है।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।