Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

बक्सर के सदर अस्पताल में 10 बेड वाले आईसीयू को फिर से शुरू कराने की मांग पर सामाजिक कार्यकर्ता हरेकृष्ण यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ आमरण अनशन देर शाम सीएस डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती के लिखित आश्वासन पर टूटा। सीएस ने अनशकारियों को सदर अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू शीघ्र चालू कराने का लिखित आश्वासन दिया तथा अनशन पर बैठे युवाओं को जूस पिला उनके अनशन को तुड़वाया।

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

-- सीएस ने शीघ्र 10 बेड वाले आईसीयू को शुरू कराने का दिया लिखित आश्वासन, जूस पिला तुड़वाया अनशन

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के सदर अस्पताल में 10 बेड वाले आईसीयू को फिर से शुरू कराने की मांग पर सामाजिक कार्यकर्ता हरेकृष्ण यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ आमरण अनशन देर शाम सीएस डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती के लिखित आश्वासन पर टूटा। सीएस ने अनशकारियों को सदर अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू शीघ्र चालू कराने का लिखित आश्वासन दिया तथा अनशन पर बैठे युवाओं को जूस पिला उनके अनशन को तुड़वाया। 

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

इसके पूर्व हरेकृष्ण के नेतृत्व में पूरे दिन अनशकारी युवा सीएस कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे। हरेकृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सीएस ने पत्र निकाल इस बात की जानकारी दी थी कि सदर अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू शुरू हो गया है, लेकिन मुख्यमंत्री के जाने के बाद इसमें ताला लग गया।

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है, यहां आईसीयू के अभाव में क्रिटिकल कंडीशन के मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। आईसीयू की सुविधा नहीं मिलने से कई मरीजों की जान चली जाती है। हरेकृष्ण ने कहा कि सदर अस्पताल जैसे बड़े अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं होना राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के लिए गंभीर विषय है।

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

एक तरफ राज्य सरकार पूरे सूबे में बेहरत स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करती है तो दूसरी तरफ जिले के सबसे बड़े अस्पताल में अभी तक आईसीयू की व्यवस्था नहीं होना, सरकार के दावे की पोल खोल रहा है।उन्होंने कहा कि यदि सीएस के आश्वासन के बाद भी शीघ्र आईसीयू की व्यवस्था शुरू नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। हरेकृष्ण ने कहा कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलवाना उनकी प्राथमिकता है।

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

आमरण अनशन पर हरेकृष्ण के साथ संजय कुमार, विकास कुमार, राजकुमार, संजय यादव व संदीप कुमार सरीखे युवा बैठे थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि सदर अस्पताल में शीघ्र आईसीयू सुविधा शुरू नहीं हुई तो वे लोग फिर से आमरण अनशन पर बैठेंगे, जिसकी जिम्मेवारी सीएस की होगी।

सदर अस्पताल में आईसीयू की मांग पर शुरू हुआ आमरण अनशन, सीएस के आश्वासन पर टूटा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।