संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा बिहार प्रदेश में संचालित संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, बक्सर में एक महत्वपूर्ण एवं संगठनात्मक दृष्टि से अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की।

संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा बिहार प्रदेश में संचालित संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, बक्सर में एक महत्वपूर्ण एवं संगठनात्मक दृष्टि से अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की।बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर राजेश धोडीरामजी राठोड (विधायक, महाराष्ट्र) ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान बूथ स्तर से लेकर पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने की व्यापक पहल है।

कांग्रेस सदैव देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की पक्षधर रही है तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलना उसकी मूल विचारधारा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासनहीनता को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं करेगी और समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में माननीय सांसद मनोज राम की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। जब कार्यकर्ता सशक्त होंगे, तभी विचारधारा प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचेगी।

बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नियुक्त ऑब्जर्वर मृणाल अनामय एवं रंजीत यादव भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की विचारधारा है। 38 वर्षों से पार्टी की सेवा में समर्पित रहने का उल्लेख करते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।बैठक में वरिष्ठ नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।