दिव्यांगों के बीच डुमरांव बुनियाद केन्द्र में बांटे गए 30 बैट्री चालित ट्राई साइकिल

दिव्यांग जनों को सशक्त बनाने को लेकर राज्य सरकार हमेशा प्रयास रहती है। इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और व्यसाय करने को लेकर उन्हें हर तरह से मदद कर रही है। इसी के तहत उन्हें शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केन्द्र में बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

दिव्यांगों के बीच डुमरांव बुनियाद केन्द्र में बांटे गए 30 बैट्री चालित ट्राई साइकिल

केटी न्यूज/डुमरांव

दिव्यांग जनों को सशक्त बनाने को लेकर राज्य सरकार हमेशा प्रयास रहती है। इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और व्यसाय करने को लेकर उन्हें हर तरह से मदद कर रही है। इसी के तहत उन्हें शुक्रवार को प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केन्द्र में बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। वितरण करने के लिये जिला सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक अनिता कुमारी मौजूद रही। सभी दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देने के बाद उन्हें हरी झंडी दिखाकर बिदा किया। उन्होंने केशो टाइम्स से बात करते हुए बताया की सभी दिव्यांगों को सुरक्षित रखने के लिये हेलमेट भी दिया गया है।

इन्हें हवा भराने में परेशानी नहीं हो, इसलिये हवा भरने के लिये पम्प भी प्रदान किया गया। बैट्री डाउन होने के बाद उन्हें भटकना नहीं पड़े इसको लेकर बैट्री चार्जर मशीन भी दिया गया। फिर खड़ा होने के लिये स्टीक भी दिये गए। इतने समान पाकर दिव्यांगों में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया की पहले यह ट्राई साइकिल 10 साल बाद देने का प्रावधान था, जिसे सरकार ने घटाकर 5 वर्ष कर दिया है। साथ ही ट्राई साइकिल में बैट्री रखने का बॉक्स है, उसका बनावट ऐसा है कि उस पर बिक्री करने का समान रखकर बेचने के लिये व्यवसाय भी किया जा सकता है। पांच वर्ष के बाद भी ट्राई साइकिल मिलने की जानकारी होने के बाद उनमें काफी खुशी थी। उन्होंने बताया की 30 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल के साथ अन्य समानों का वितरण किया गया।

इस संबंध में ट्राई साइकिल लेकर जाने वाले दिव्यांगों से बात की गई तो छठ्ठू शर्मा, राकेश कुमार, अरूण प्रसाद, रामेश्वर कानू, सिपाही यादव, नीतीश कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, पिंटू कुमार, बिन्ध्याचल राम सहित अन्य का कहना था कि हमलोगों के बीच जो जरूरी समानों का वितरण किया गया है, उससे हमे अपने पैरों पर खड़ा होने और सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। मौके पर समाजिक सुरक्षा कोषांग के निखिल कुमार, बुनियाद केन्द्र के मुन्ना राम, कार्तिक कुमार, ममता कुमारी, फीजियोथेरेपिस्ट डा. विकास कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।