बक्सर में सड़क सुरक्षा अभियान का बड़ा एक्शन, 151 वाहनों से वसूला गया 3.90 लाख जुर्माना

जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान संचालित किया गया, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 151 वाहनों से 3 लाख 90 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। प्रशासन की इस सख्ती से पूरे दिन वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

बक्सर में सड़क सुरक्षा अभियान का बड़ा एक्शन, 151 वाहनों से वसूला गया 3.90 लाख जुर्माना

__ डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर चला विशेष अभियान, रामरेखा घाट मार्ग से हटाया गया अतिक्रमण

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान संचालित किया गया, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 151 वाहनों से 3 लाख 90 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। प्रशासन की इस सख्ती से पूरे दिन वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।अधिकारियों के अनुसार जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, मुख्य सड़कों तथा संवेदनशील स्थलों पर संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, ओवरलोडिंग, कागजात की कमी, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई।पुलिस उपाधीक्षक यातायात कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग से चलाए गए अभियान में 39 वाहनों से 63 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस की टीमों ने वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया और चेतावनी दी कि आगे भी नियम उल्लंघन पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इधर नगर परिषद बक्सर ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सदर अस्पताल बक्सर, मॉडल थाना क्षेत्र और रामरेखा घाट जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अन्य कब्जों को हटाया गया, जिससे आम लोगों को राहत मिली और आवागमन सुगम हुआ।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी साझी जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही कई बार जानलेवा साबित होती है। इसलिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी, जबकि जिम्मेदार नागरिकों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करें।