अपराध पर कड़ा प्रहार करने की तैयारी में बक्सर पुलिस
जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। क्राइम मीटिंग में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर गहन मंथन किया गया।


-- एसपी शुभम आर्य की क्राइम मीटिंग में थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने का आदेश
केटी न्यूज/बक्सर
जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। क्राइम मीटिंग में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर गहन मंथन किया गया।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से एक-एक बिंदु पर रिपोर्ट ली और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

वारंट एवं कुर्की के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित तामिला सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।क्राइम मीटिंग में शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहे और किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी की जाए। इसके साथ ही जिले में वाहन जांच अभियान को और सख्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने संवेदनशील इलाकों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, गश्ती दलों की सक्रियता बढ़ाने तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने पर जोर दिया।

एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण कायम करना है।बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए एसपी ने कहा कि ईमानदारी, जवाबदेही और तत्परता के साथ कार्य करने वाले पुलिसकर्मी विभाग की ताकत हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।बक्सर पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

