डीएम साहिला ने की लोक शिकायत मामलों की सुनवाई, छह मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
जिलाधिकारी साहिला ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विभागों से जुड़े कुल 14 मामलों की समीक्षा की गई।


केटी न्यूज/बक्सर
जिलाधिकारी साहिला ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विभागों से जुड़े कुल 14 मामलों की समीक्षा की गई।सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से मामलों की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। समीक्षा में पाया गया कि कई मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई लंबित है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से छह मामलों का निष्पादन जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।सुनवाई के दौरान स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, अंचल अधिकारी बक्सर तथा सहायक अभियंता विद्युत कोरान सराय उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, अंचलाधिकारी चौसा, नावानगर एवं डुमरांव भी जुड़े रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण व्यवस्था आम जनता को न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

