स्वर्गीय देइला देवी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज हुए शामिल

राजपुर प्रखंड स्थित नायरा पेट्रोल पंप परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय देइला देवी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभा का आयोजन शोकाकुल परिवार द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण सिंह ने की।

स्वर्गीय देइला देवी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, कई दिग्गज हुए शामिल

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड स्थित नायरा पेट्रोल पंप परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय देइला देवी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभा का आयोजन शोकाकुल परिवार द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण सिंह ने की।श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अतिथियों ने स्वर्गीय देइला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और परिवार के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान, विधायक संतोष कुमार निराला, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह तथा जज अनिल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में श्यामबिहारी सिंह, विश्वनाथ सिंह, शैलेन्द्र कुमार, इन्द्रप्रकाश, पवेश कुमार, गिरदावल सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।