बक्सर-भोजपुर एमएलसी उपचुनाव: सोनू राय की जीत पर महागठबंधन में जश्न, केसठ में मिठाइयाँ बाँटकर मनाई खुशी
बक्सर-भोजपुर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की शानदार जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही केसठ सहित विभिन्न इलाकों में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयाँ खिलाईं।


केटी न्यूज/केसठ।
बक्सर-भोजपुर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की शानदार जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही केसठ सहित विभिन्न इलाकों में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयाँ खिलाईं। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता सह डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने सोनू राय की जीत को जनता के विश्वास और महागठबंधन की नीतियों की जीत बताया।

उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है और महागठबंधन जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।वहीं, केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने भी खुशी जाहिर करते हुए प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों, बीडीसी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सोनू राय की जीत से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

