Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

बुजुर्ग दंपति को पोती की शादी में लोन लेना पड़ गया महंगा,बैंक कर्मचारियों के प्रताड़ना से तंग आकर उठाया यह कदम

बिहार के सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।सारण जिले के छपरा-बलिया रेलखंड के रिविलगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बुजुर्ग दंपति को पोती की शादी में लोन लेना पड़ गया महंगा,बैंक कर्मचारियों के प्रताड़ना से तंग आकर उठाया यह कदम
Suicide

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार के सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।सारण जिले के छपरा-बलिया रेलखंड के रिविलगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी की पहचान सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के गमहरिया काला फुटानी बाजार निवासी रामईश्वर प्रसाद और उनकी पत्नी लालमुनी देवी के रूप में की गयी है।

बुजुर्ग दंपति को पोती की शादी में लोन लेना पड़ गया महंगा,बैंक कर्मचारियों के प्रताड़ना से तंग आकर उठाया यह कदम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपनी पोती की शादी के लिए दोनों पति-पत्नी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था जिसे वो चुका नहीं पा रहे थे।लोन नहीं चुकाने के बाद बैंक से लगातार कर्मचारियों को घर पर भेजा जाता था। आए दिन बैंक कर्मियों द्वारा दंपति को प्रताड़ित किया जाता है। लोन जमा करने के लिए धमकी दी जा रही थी। बैंक कर्मियों की इसी प्रताड़ना से तंग आकर पति-पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।जहां बैंक कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक दंपति ने अपनी जान दे दी।परिजनों के बीच इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।  

बुजुर्ग दंपति को पोती की शादी में लोन लेना पड़ गया महंगा,बैंक कर्मचारियों के प्रताड़ना से तंग आकर उठाया यह कदम

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। यह भी बता लगाने में लगी है कि मृत दंपति ने किस बैंक से लोन लिया था और कौन-कौन कर्मचारी उनके घर पर लोन मांगने आते थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।