Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मारी

कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगर टोली मोड़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई।बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मार दी।

अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मारी
Murder

केटी न्यूज़/पटना 

कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगर टोली मोड़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई।बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मार दी।गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।आपसी दुश्मनी थी या किसी और कारण से इसकी हत्या हुई है। यह जांच की जा रही है। मृतक पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मारी

पुलिस को घटना के बाद सूचित किया गया।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक मैगजीन और खोखा बरामद हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। डीएसपी टाउन अशोक कुमार ने बताया कि लंगर टोली गली के अंदर युवक की हत्या हुई है।वह नशे का आदी था।इसके साथ ही अपराधी प्रवृति का भी था।मृतक पूर्व में हुई हत्या और लूट मामले में जेल भी जा चुका है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम के आगमन को लेकर पटना पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।