Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

5 रुपए के कुरकुरे के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या

बिहार के गोपालगंज में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

5 रुपए के कुरकुरे के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या
Crime

केटी न्यूज़/गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।पुलिस ने 24 साल के सावन की हत्या के मामले में उसके नाबालिग दोस्त को अरेस्ट किया है।नाबालिग सावन कुमार का जिगरी दोस्त था।ऑफिसर कॉलोनी के पास चाकू से गोदकर सावन की हत्या की गई थी। 

5 रुपए के कुरकुरे के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या

सावन कुमार अपने फुफेरे भाई की बाइक से घटना की रात में हजियापुर मोड़ पर उतरा, उसके बाद घर नहीं जाकर कॉल आने पर अपने दोस्त के पास चला गया।कृतिमान ने 5 रुपये वाली कुरकुरे खरीदने के लिए 20 रुपये सावन को दिये, लेकिन सावन में रास्ते में ही कुरकुरे खा गया और उसके पास जब पहुंचा तो कुरकुरे खाने को लेकर विवाद हो गया।दोनों के बीच नोंकझोक हुई।कुछ देर बाद बात गाली-गलौज तक पहुंच गयी।इसके बाद उसके अन्य दोस्तों ने बीच-बचाव कर विवाद को सुलझा दिया।

5 रुपए के कुरकुरे के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कुछ देर बाद आरोपी ने कॉल करके ऑफिसर कॉलोनी के पास बुलाया और सावन को पकड़कर चाकू से कई बार ताबड़तोड़ गोदकर मौत के घाट उतार दिया।वारदात के बाद खून सना हुआ चाकू को झाड़ी में फेंक दिया। आरोपी के काले रंग की शर्ट में खून का धब्बा लगा हुआ था।जिसे उसके घर पहुंचने पर धो दिया गया था।हत्या के वक्त दोनों दोस्त शराब पी रहे थे।

5 रुपए के कुरकुरे के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या

वारदात के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने हजियापुर के पास नेशनल हाईवे 27 को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था।पुलिस ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे थे। एक फुटेज में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े भी कब्जे में लिए हैं। हत्याकांड में कोई और तो शामिल नहीं है, इसकी भी जांच हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।