Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह यादव पर हुई रेप की पुष्टि

कन्नौज नाबालिग रेप कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। कन्नौज रेप कांड के आरोपी नवाब सिंह यादव पर रेप की पुष्टि हुई है।

कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह यादव पर हुई रेप की पुष्टि
Crime

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश

कन्नौज नाबालिग रेप कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। कन्नौज रेप कांड के आरोपी नवाब सिंह यादव पर रेप की पुष्टि हुई है।नाबालिग की ओर से रेप का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की शिकायत के बाद नवाब सिंह यादव के डीएनए सैंपल को लेकर जांच के लिए भेजा गया था। डीएनए जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद साफ हुआ है कि नाबालिग से रेप के मामले में नवाब सिंह यादव दोषी है। ऐसे में तय हो गया है कि सपा नेता की मुश्किलें बढ़ेगी।

कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह यादव पर हुई रेप की पुष्टि

सपा के नेता और डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे नवाब सिंह यादव पर 11 अगस्त की रात में नाबालिग से रेप का आरोप है। इस मामले में रात को ही पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बुआ के साथ डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने पहुंची किशोरी के साथ सपा नेता ने दुष्कर्म किया। सपा नेता नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहने के साथ अखिलेश यादव के वह बेहद करीबी रहे थे। पुलिस ने 11 और 12 अगस्त की रात करीब दो बजे नवाब सिंह को उनके चौधरी चंदन महाविद्यालय से अरेस्ट किया। 

कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह यादव पर हुई रेप की पुष्टि

कन्नौज पुलिस को नवाब सिंह यादव की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। कोर्ट के आदेश के बाद नवाब सिंह यादव का डीएनए टेस्ट कराया गया था। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों ने जेल में पहुंचकर डीएनए सैंपल कलेक्ट किया था। नाबालिग पीड़िता के साथ आरोपी के डीएनए की जांच कराई गई। इसमें आरोपी का डीएनए पीड़िता से मैच कर गया। इससे साफ होता है कि नाबालिग के साथ नवाब सिंह यादव ने रेप की घटना को अंजाम दिया। 

कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह यादव पर हुई रेप की पुष्टि

इससे पहले भी कन्नौज में एक किशोरी ने सपा नेता नवाब सिंह यादव पर रेप का आरोप लगाया। 15 वर्षीय किशोरी के आरोपों को नवाब सिंह यादव ने राजनीतिक साजिश करार दिया था। आरोपित सपा नेता ने दावा किया था कि बढ़ते राजनीतिक कद को लेकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। पीड़िता की मां और बुआ पहले समाजवादी पार्टी में थी। उसके भाजपा में जाने का दावा किया। अब डीएनए टेस्ट में सैंपल मैच करने के बाद नवाब सिंह यादव पर आरोप पुख्ता हो गए हैं।पुलिस अब इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर केस की धाराओं को बढ़ा सकती है। कोर्ट में भी यह आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत हो सकता है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।