Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

सिमरी में बारात से लौट रही बोलेरो पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

बारात से लौट रही एक बोलेरो वाहन सड़क किनारे चाट में पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है

सिमरी में बारात से लौट रही बोलेरो पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी
Accident

केटी न्यूज/ सिमरी

बारात से लौट रही एक बोलेरो वाहन सड़क किनारे चाट में पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन बाराती घायल है। घटना शनिवार की अहले सुबह नियाजीपुर बाजार से आगे कन्या मध्य विद्यालय के पास की है। मृतक की पहचान ठगनी के डेरा के शिवनाथ यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नियाजीपुर ठगनी के डेरा से शुक्रवार को एक बारात कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के दियामान गांव गई थी।

सिमरी में बारात से लौट रही बोलेरो पलटी, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी

कल सुबह बारात में शामिल एक बोलेरो वाहन बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान नियाज़ीपुर कन्या मध्य विद्यालय के पास दुर्घटनाग्रस्त हो चाट में पलट गई। बताया जाता है कि चालक को नींद आ गई थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में आधा दर्जन बाराती भी जख्मी हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। वही सूचना मिलते ही तिलक राय के हाता ओपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। वही इस घटना से शादी की खुशी मातम में बदल गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।