बक्सर में गैस संकट पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर दो एफआईआर दर्ज, 1180 शिकायतों में 1118 का निपटारा

जिले में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनमें इंडियन ऑयल की 13, भारत पेट्रोलियम की 6 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 8 एजेंसियां शामिल हैं।

बक्सर में गैस संकट पर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर दो एफआईआर दर्ज, 1180 शिकायतों में 1118 का निपटारा

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनमें इंडियन ऑयल की 13, भारत पेट्रोलियम की 6 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 8 एजेंसियां शामिल हैं।जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या 3 लाख 50 हजार से अधिक है। कंपनीवार उपभोक्ताओं में इंडियन ऑयल के 2,02,360, भारत पेट्रोलियम के 57,517 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 90,668 उपभोक्ता शामिल हैं। 13 मार्च से 21 अप्रैल तक कुल 1,84,147 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है, जबकि एजेंसियों के पास 2,917 सिलेंडर शेष हैं।

प्रतिदिन जिले में औसतन 6,419 सिलेंडरों की मांग है, जबकि 5,507 सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। फिलहाल 25,212 रीफिल बुकिंग लंबित हैं, जिससे साढ़े चार दिन का बैकलॉग बना हुआ है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहरी उपभोक्ता अंतिम डिलीवरी के 25 दिन बाद तथा ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करा सकेंगे।जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। अब तक कालाबाजारी के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।

21 अप्रैल को 11 गैस एजेंसियों और अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण भी किया गया। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्या के लिए दूरभाष संख्या 06183-223333 जारी की गई है। अब तक 1180 शिकायतें मिलीं, जिनमें 1118 का त्वरित निपटारा कर दिया गया है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैस, पेट्रोलियम पदार्थों या आवश्यक वस्तुओं को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है।शादी और श्राद्ध जैसे आयोजनों के लिए वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराने की अलग व्यवस्था की गई है। बक्सर अनुमंडल में 185 तथा डुमरांव अनुमंडल में 220 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर कार्रवाई जारी है।