निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन निमेज का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समय सीमा पर सख्त निर्देश

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत निमेज पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी साहिला ने गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन निमेज का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समय सीमा पर सख्त निर्देश

-- एक ही परिसर में विवाह मंडप, उप स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य जनसुविधाओं का प्रस्ताव शीघ्र देने का आदेश

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत निमेज पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी साहिला ने गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कार्य में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की धुरी है, ऐसे में इसका निर्माण मानक के अनुरूप और सुविधायुक्त होना चाहिए।जिलाधिकारी ने भवन के समीप उपलब्ध पर्याप्त सरकारी भूमि का भी अवलोकन किया। उन्होंने अंचलाधिकारी, ब्रह्मपुर को निर्देश दिया कि उक्त भूमि पर विवाह मंडप, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य जनोपयोगी योजनाओं के लिए अविलंब प्रस्ताव समर्पित करें। उनका उद्देश्य एक ही परिसर में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का विकास कर ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यदि सभी सुविधाएं एक ही स्थल पर उपलब्ध होंगी तो आमजन को भटकना नहीं पड़ेगा।

साथ ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और भवन को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए इसे मॉडल पंचायत सरकार भवन के रूप में विकसित कराया जाए।निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के सख्त तेवर से साफ संकेत मिल गया है कि जिले में विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता दोनों पर प्रशासन की पैनी नजर है।