शहीद दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि, भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को किया नमन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बक्सर में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।
__ डॉ. मनोज पांडे बोले—बलिदान की गाथा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा, आदर्शों पर चलने का आह्वान
केटी न्यूज/बक्सर
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बक्सर में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि 23 मार्च 1931 भारतीय इतिहास का एक अमर दिवस है, जब देश के इन तीन वीर सपूतों ने स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने कहा कि इनका बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि एक महान चिंतक भी थे, जिनके विचारों ने देश के युवाओं में नई चेतना जगाई। “इंकलाब जिंदाबाद” का उनका नारा आज भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष और देशभक्ति का प्रतीक बना हुआ है। वहीं, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के योगदान को भी उन्होंने उतना ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बताया।डॉ. पांडे ने कहा कि इन महान शहीदों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है और उसके लिए हर प्रकार का त्याग छोटा होता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, भाईचारा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इन अमर शहीदों का सपना एक मजबूत, समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत का था, जिसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में बक्सर जिला ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद मौर्य, अजय यादव, बबन तुरहा, राकेश यादव, इम्तियाज खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

