नाले के पानी ने उजाड़ी सड़क, तीन किमी तक रेंगते रहे वाहन

सड़क पर बहता नाले का पानी और जगह-जगह उभरे जानलेवा गड्ढे चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। गुरुवार को मिश्रवलिया गांव के पास सड़क की बदहाली ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़क के गड्ढे में फंसने से एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिसके बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई।

नाले के पानी ने उजाड़ी सड़क, तीन किमी तक रेंगते रहे वाहन

__ मिश्रवलिया में गड्ढे में फंसकर ट्रक का गुल्ला टूटा, दिनभर हलकान रहे राहगीर; पीसीसी सड़क और नाला निर्माण का मिला आश्वासन

केटी न्यूज/चौसा।

सड़क पर बहता नाले का पानी और जगह-जगह उभरे जानलेवा गड्ढे चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। गुरुवार को मिश्रवलिया गांव के पास सड़क की बदहाली ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़क के गड्ढे में फंसने से एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिसके बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सुबह शुरू हुई परेशानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के समीप ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जाम में छोटे-बड़े वाहनों के साथ यात्री वाहन भी फंस गए। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और वाहन चालकों ने मिलकर ट्रक को सड़क किनारे कराया। इसके बाद वन-वे व्यवस्था के तहत वाहनों को बारी-बारी से निकाला गया। हालांकि, सड़क पर बने अन्य गड्ढों और ट्रक की मौजूदगी के कारण रुक-रुककर जाम लगता रहा। दोपहर बाद ट्रक की मरम्मत और गड्ढों की भराई के बाद यातायात सामान्य हो सका।