डॉ एस के वर्मा को मिला श्रेष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक सम्मान, छाई खुशी की लहर

नया भोजपुर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एस.के. वर्मा को 24 मई 2026 को राजधानी पटना में आयोजित भव्य समारोह में श्रेष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के मिलने के बाद नया भोजपुर सहित पूरे क्षेत्र और स्वास्थ्य जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने इसे बक्सर जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।

डॉ एस के वर्मा को मिला श्रेष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक सम्मान, छाई खुशी की लहर

__ 24 मई को पटना में डॉ. एस.के. वर्मा हुए सम्मानित, नया भोजपुर में जश्न जैसा माहौल

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एस.के. वर्मा को 24 मई 2026 को राजधानी पटना में आयोजित भव्य समारोह में श्रेष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के मिलने के बाद नया भोजपुर सहित पूरे क्षेत्र और स्वास्थ्य जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने इसे बक्सर जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।बताया जाता है कि यह सम्मान समारोह पहले 24 अप्रैल 2026 को आयोजित होना था, लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। बाद में 24 मई को आयोजित समारोह में डॉ. वर्मा को सम्मानित किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।डॉ. एस.के. वर्मा लंबे समय से होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। खासकर महिलाओं में बांझपन संबंधी समस्याएं, पुरुषों में शुक्राणु की कमी, नसों का दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द समेत कई जटिल बीमारियों के इलाज में उनकी विशेष पहचान रही है। उनकी चिकित्सा पद्धति और सरल व्यवहार के कारण दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए उनके पास पहुंचते हैं।सम्मान मिलने की खबर सामने आते ही नया भोजपुर में लोगों ने खुशी जाहिर की।

स्थानीय लोगों, मरीजों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने डॉ. वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत, सेवा और समर्पण का परिणाम है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहकर स्वास्थ्य सेवा देना आसान नहीं होता, लेकिन डॉ. वर्मा ने अपने कार्यों से लोगों का विश्वास जीता है।डॉ. एस.के. वर्मा ने सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने अपने मरीजों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया।डॉ. वर्मा की इस उपलब्धि से नया भोजपुर समेत पूरे बक्सर जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है।