भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन शनिवार की देर शाम जिले में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अतिथिगृह, बक्सर में केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन शनिवार की देर शाम जिले में उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अतिथिगृह, बक्सर में केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।इस अवसर पर बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने भाजपा जिला मंत्री संध्या पांडेय की सात वर्षीय पुत्री समृद्धि पांडेय उर्फ परी से केक कटवाकर जन्मदिन समारोह की शुरुआत कराई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “हैप्पी बर्थडे टू यू” का उद्घोष करते हुए तालियां बजाईं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार नई सफलताएं हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बंगाल, असम और पांडिचेरी जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा देश के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है तथा पार्टी नेतृत्व देशवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर विशेष उत्साह है।समारोह में पुनीत सिंह, नवीन राय, अमरेन्द्र पांडेय, भरत प्रधान, उमाकांत पांडेय, विकास कुशवाहा, प्रह्लाद मिश्रा, अक्षय ओझा, विकास सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।