रक्षा बंधन आज, सजे बाजार, भाईयों के कलाई पर प्रेम व विश्वास का धागा बांधेंगी बहनें

रक्षा बंधन आज, सजे बाजार, भाईयों के कलाई पर प्रेम व विश्वास का धागा बांधेंगी बहनें

- बाजार में देर रात तक रही चहल पहल, कईयों ने रात में ही मनाया रक्षाबंधन

केटी न्यूज/डुमरांव

भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार आज मनाया जाएगा। हालांकि बुधवार की रात से ही रक्षा बंधन का त्योहार शुरू हो गया है। लेकिन गुरूवार की सुबह ही अधिकांश लोग इस त्योहार को मनाएंगे। अहले सुबह नहा धोकर बहने थाल में सजा अपने भाईयों की आरती उतारने के बाद उनके कलाई पर प्रेम व विश्वास का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधेंगी। बुधवार की

देर रात तक बाजार में खूब चहल पहल थी। राखी, मिठाईयों तथा फलों की दुकानें देर रात तक सजी रही तथा वहां खरीददारों की भींड़ लगी रही। इस बार पूर्णिमा काल में भद्रा के कारण रक्षा बंधन गुरूवार को सुबह मनाया जा रहा है। बाजार में देर रात तक अच्छी बिक्री होने से दुकानदारों में खुशी देखी गई। रक्षाबंधन को ले चहुंओर उत्साह व्याप्त है।