जिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री ने किला मैदान में किया झंडोतोलन

जिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री ने किला मैदान में किया झंडोतोलन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वच्छता अभियान व हरियाली योजना पर रहा जोर

केटी न्यूज/बक्सर

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में आन बान व शान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह बक्सर के किला मैदान में आयोजित हुआ था। जहां सूबे के पशु एवं मत्स्य विभाग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री मो अफाक आलम ने झंडोतोलन किया। इस दौरान एमपी हाई स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। वही एनसीसी कैडेटो व एनएसएस के वोलंटियरों के साथ ही विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की टोलियों द्वारा मार्च पास्ट झंडे को सलामी दी गई। प्रभारी मंत्री के साथ ही डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी मनीष कुमार ने परेड का निरीक्षण किया।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में जिलेवासियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास उतरोतर हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने लोगों ने स्वच्छता अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने व पौधों की देखभाल करने की सीख दी। इसके बाद डीएम ने समाहरणालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। मौके पर उपस्थित समाहरणालय कर्मियों तथा सुरक्षाकर्मियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। डीएम ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके अलावे जिले के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में

महादलित टोलों में बुजुर्गों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षाेल्लास तिरंगा फहराया गया। जबकि स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य समारोह के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्र, वरीय उप समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य उपस्थित थे।