Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एडीएम ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को बक्सर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्नान, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की पुख्ता तैयारियाँ की हैं।

केटी न्यूज/बक्सर।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बक्सर ने स्वयं रामरेखा घाट परिसर, आवागमन मार्गों, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस बल, दंडाधिकारीगण, नगर परिषद कर्मी और अन्य विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कहा कि इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, नदी किनारे सुरक्षा, जीवन रक्षक दल (लाइफगार्ड) की उपलब्धता, चिकित्सा सहायता और साफ-सफाई की व्यवस्था को लगातार बनाए रखने का निर्देश दिया।

कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एडीएम ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

एडीएम बक्सर ने यह भी निर्देशित किया कि देर रात और तड़के सुबह के समय भी पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। नदी के गहरे हिस्सों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए तथा चेतावनी पट्टिकाएं स्पष्ट रूप से लगाई जाएं ताकि किसी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एडीएम ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि चिकित्सा दल और एम्बुलेंस दल को हर समय सक्रिय रखा जाए ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थल को व्यवस्थित किया गया है, वहीं अधिक भीड़ होने की स्थिति में मार्ग परिवर्तन (रूट डायवर्जन) और नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।नगर परिषद की ओर से घाट की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लगातार स्वच्छता कर्मी घाट परिसर में तैनात हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एडीएम ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रामरेखा घाट पर स्नान और पूजा-अर्चना के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें। जिला प्रशासन ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के पूरे अवसर पर निरंतर निगरानी (मॉनिटरिंग) की जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी अधिकारी सक्रिय रूप से मुस्तैद हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एडीएम ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

बक्सर प्रशासन ने कहा है कि इस धार्मिक पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है, ताकि कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ सकुशल संपन्न हो सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।