Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

सड़क पर उभरे गड्ढें में पलटी ई-रिक्शा, लदा था सब्जी

सड़क पर उभरे गड्ढें में पलटी ई-रिक्शा, लदा था सब्जी

- स्टेशन बाइपास रोड में विष्णु मंदिर के पीछे हुई घटना

केटी न्यूज/डुमरांव

सड़क पर उभरे गड्ढें में पलटी ई-रिक्शा, लदा था सब्जी

डुमरांव बिक्रमगंज पथ गड्ढों में तब्दील हो गया है। खासकर शहरी क्षेत्र में पश्चिमी रेलवे क्रासिंग से लंगटू महादेव मंदिर तक करीब तीन किलोमीटर तक यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिस कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार को भी सुबह में स्टेशन बाईपास रोड में विष्णु मंदिर के पीछे उभरे गड्ढें में एक ई-रिक्शा पलट गया। उक्त ई-रिक्शा पर सब्जी लदा था तथा उस पर चालक के अलावे मात्र दो सब्जी विक्रेता बैठे थे।

सड़क पर उभरे गड्ढें में पलटी ई-रिक्शा, लदा था सब्जी

जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन ई-रिक्शा पलटने से हजारों रूपए मूल्य की सब्जी सड़क पर गिर खराब जरूर हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त जगह पर लंबे समय से जलजमाव हो गया है। स्थानीय निवासी सोनू वर्मा ने बताया कि हर घर नल योजना के फटे पाइप के कारण इस जगह पर पिछले तीन चार महीने से जलजमाव हुआ है। जिस कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढें बन आए है।

सड़क पर उभरे गड्ढें में पलटी ई-रिक्शा, लदा था सब्जी

उन गड्ढों में जलजमाव के कारण ई-रिक्शा चालक को इसका पता नहीं चला और दुर्घटना का शिकार हो गया। वही बाईपास रोड के बुलेट यादव की मानें तो यहा अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती है। हालांकि चालक तथा उसमें सवार लोगों के जख्मी नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

सड़क पर उभरे गड्ढें में पलटी ई-रिक्शा, लदा था सब्जी

गौरतल है कि स्टेशन बाईपास रोड के अलावे मेन रोड में भी जतकुटवा बस्ती के पास फटे पाइप के कारण जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।