Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

अपराधियों ने एक युवक को दुकान के अंदर घुसकर मारी गोली

एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।आपसी विवाद में दोस्त ने ही युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी

अपराधियों ने एक युवक को दुकान के अंदर घुसकर मारी गोली
Crime

केटी न्यूज़/पटना

एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।आपसी विवाद में दोस्त ने ही युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी।घटना सिमली मुरारपुर, भट्ठी पर इलाके में घटी।सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।

अपराधियों ने एक युवक को दुकान के अंदर घुसकर मारी गोली

19 साल का कृष्ण मूलरूप से मधुबनी के बेनीपट्टी का था। जो कि परिवार के साथ सिमली में किराए के मकान में रहता था। युवक को एक दुकान के अंदर गोली मारी गयी। खून से लथपथ घायल कृष्ण कुमार को दुकानदार ने घसीट कर सड़क रख दिया। गोली मारने के बाद उसके दोस्त फरार हो गए। भीड़ में लोग यह सब देखते रहे पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

अपराधियों ने एक युवक को दुकान के अंदर घुसकर मारी गोली

युवक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों की पहचान की जा रही है।इस मामले में पुलिस एक नाबालिग युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।मामले की जांच की हो रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।