केसठ में रेलकर्मी के बंद घर में चोरी, पीछे के गेट से घुसे चोर
प्रखंड क्षेत्र के केसठ गांव में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है। गुरुवार की रात रेलवे में कार्यरत पिंटू दुबे के बंद घर में पीछे के गेट से घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, पिंटू दुबे रेलवे में कार्यरत हैं
__कमरों के ताले तोड़कर सामान किया गायब
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र के केसठ गांव में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया है। गुरुवार की रात रेलवे में कार्यरत पिंटू दुबे के बंद घर में पीछे के गेट से घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, पिंटू दुबे रेलवे में कार्यरत हैं

और उनके घर में फिलहाल कोई नहीं रहता है। घर की देखरेख के लिए उन्होंने रामाधार चौधरी को मुख्य गेट की चाबी दे रखी है। गुरुवार की शाम बारिश के बाद जब रामाधार चौधरी घर पहुंचे तो देखा कि खेत की ओर स्थित पीछे का गेट खुला हुआ था। घर के अंदर जाने पर कई कमरों के ताले टूटे मिले और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।इसके बाद ग्रामीणों और रामाधार चौधरी ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी।

सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।वहीं, शुक्रवार की सुबह पड़ोसी रोज की तरह घर का गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो कई कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई सामान गायब थे। हालांकि, चोरी गए सामान की पूरी जानकारी और कीमत का आकलन गृहस्वामी के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

इस संबंध में नवानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक किसी की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।