महिला को दिनदहाड़े नशीला पदार्थ सुुंघा आभूषण व नगदी ले उड़े उचक्के

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में उचक्कों ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के आभूषण व नगदी छिन लिए है। घटना 16 फरवरी को सुबह के 10.30 बजे पटना-बक्सर फोरलेन सड़क पर सब्जी मंडी के पास घटित हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही उस दिन स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा पीड़िता से घटना के संबंध में पूछताछ कर जल्दी ही इस मामले के उद्भेदन का आश्वासन भी दिया था, बावजूद घटना के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जबकि महिला के पुत्र ने घटना के दिन ही लिखित आवेदन दे पुलिस से उचक्कों को पकड़ने की गुहार लगाई थी।

महिला को दिनदहाड़े नशीला पदार्थ सुुंघा आभूषण व नगदी ले उड़े उचक्के

-- नया भोजपुर सब्जी मंडी के समीप पटना-बक्सर फोरलेन सड़क की है घटना, चार दिन बाद भी खाली हाथ है पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में उचक्कों ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के आभूषण व नगदी छिन लिए है। घटना 16 फरवरी को सुबह के 10.30 बजे पटना-बक्सर फोरलेन सड़क पर सब्जी मंडी के पास घटित हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही उस दिन स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा पीड़िता से घटना के संबंध में पूछताछ कर जल्दी ही इस मामले के उद्भेदन का आश्वासन भी दिया था, बावजूद घटना के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जबकि महिला के पुत्र ने घटना के दिन ही लिखित आवेदन दे पुलिस से उचक्कों को पकड़ने की गुहार लगाई थी।

लेकिन, उचक्कों की शिनाख्त व धर पकड़ तो दूर पुलिस उस महिला से दुबारा पूछताछ करने भी नहीं आई। दिलचस्प यह है कि उचक्कों ने अखबार के पन्ने को कपड़े में लपेट तथा उसमें नशीला पदार्थ मिला उसे महिला को सुंघा इस घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने उसे जब्त करना भी मुनासिब नहीं समझा। वह आज भी पीड़िता के घर पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गली नंबर दो की निवासी चंद्रावती देवी पति रमाशंकर पांडेय 16 फरवरी (सोमवार) को बाजार से जरूरी सामान खरीदने नया भोजपुर गई थी। नया भोजपुर चौक के आस पास की दुकानों से सामान की खरीददारी कर वह वापस सब्जी मंडी के रास्ते पैदल ही अपने घर लौट रही थी।

जैसे ही वह फोरलेन के दक्षिणी छोर वाले सर्विस लेन के पास पहुुंची कि एक बाइक पर सवार तीन उचक्के वहां आ धमके तथा महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिए, जिससे महिला पलक झपकते ही हिप्नोटाइज हो गई। इस दौरान उचक्कों ने चंद्रावती के कान की बाली तथा मंगलसूत्र व जीउतिया खोलवाने के साथ ही पर्स में रखा नगद दो हजार रूपए भी छिन तेजी से पूरब दिशा की तरफ भाग निकले। इस घटना के बाद महिला वही बेसुध हो गई थी तथा करीब एक घंटे बाद चेतना आने पर वह जैसे-तैसे अपने घर पहुंची तथा अपने पति और बच्चों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।उनके पुत्र रवि रंजन पांडेय उर्फ पिंटू पांडेय ने उसी दिन नया भोजपुर पुलिस को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि अभी तक इस मामले में पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर सकी है।

-- पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

बता दें कि राह चलते महिला को नशीला पदार्थ सुंघा उसे हिप्नोटाइज कर आभूषण व नगदी लूटने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इसके पहले भी नया भोजपुर व कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी है। बावजूद पुलिस इस गिरोह का अभी तक पता नहीं लगा सकी है। वहीं, नया भोजपुर में घटना की पुनरावृति के बावजूद पुलिस ने अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है।

-- बोले थानाध्यक्ष मामले की ली जा रही है जानकारी

इस संबंध में जब नया भोजपुर थानाध्यक्ष से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्हाेंने कहा कि वे छुट्टी पर चले गए थे। मामले की जानकारी ले रहे है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस मामले में एफआइआर भी दर्ज हुआ है या नहीं। बहरहाल पुलिस की सुस्ती से क्षेत्र में उचक्कों का मनोबल बढ़ा हुआ है।