गली में ब्रेकर को लेकर बवाल, लाठी-डंडे चले; 11 पर केस दर्ज
थाना क्षेत्र के हरखाही मठिया गांव में रास्ते पर ब्रेकर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार की सुबह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कुल 11 लोगों को नामजद किया है।
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के हरेराम गिरी ने आरोप लगाया कि उनकी गली में ब्रेकर बनाया जा रहा था, जिससे उनके वाहन के आवागमन में परेशानी होती। विरोध जताने पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। इस मामले में दीपक गिस्वामी, गोल्डन गिरी समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने दरवाजे पर काम कर रही थीं, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और बिना कारण उनके साथ मारपीट की। उनके बयान पर हरेराम गिरी, गोबिंदा गिरी सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।