Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

केटी न्यूज/नावानगर  

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

बासुदेवा ओपी के अतिमी बिंद टोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर बरसाए। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज नावानगर सीएचसी में कराया गया। जख्मी में दोनों पक्ष के धनजी सिंह, उर्मिला देवी, बिरेंद्र सिंह व उनका पुत्र शामिल हैं।

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

इधर मारपीट के बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए बासुदेवा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के धंजी सिंह ने सुरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, चंदन कुमार सिंह सहित 15 लोगों को नामजद किया है। वही दूसरे पक्ष के सुरेंद्र सिंह ने सिपाही सिंह, नंदजी सिंह, धनजी सिंह, सुभाष सिंह समेत 15 लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए दोनों पक्ष के दो महिला समेत चार लोगों गिरफ्तार किया है।

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

बासुदेवा ओपीध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्ष से प्राथमिकी कराई गई है। चार नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।