Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर की सरेआम पीटा,पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दबंग लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर की सरेआम पिटाई कर दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया

लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर की सरेआम पीटा,पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार
Crime

केटी न्यूज़/मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दबंग लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर की सरेआम पिटाई कर दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसके बाद पीड़ित ऑटो ड्राइवर न्याय की गुहार लगा रहा है। 

लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर की सरेआम पीटा,पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

वायरल वीडियो में  एक दबंग लड़की ऑटो ड्राइवर का कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई कर रही है। लड़की इस ड्राइवर को पीटते-पीटते ऑटो के अंदर ही नीचे गिरा लेती है और फिर उसके ऊपर चढ़ जाती है।ये लड़की ऑटो ड्राइवर को ऑटो से बाहर निकालकर भी पीटती है और जमकर गालियां भी देती हैं। इस लड़की ने न केवल ऑटो ड्राइवर को पीटा बल्कि उसका वीडियो बनवाकर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया। 

लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर की सरेआम पीटा,पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

ड्राइवर पूछता रहा कि उसकी गलती क्या है लेकिन लड़की उसे पीटती रही। ड्राइवर हाथ जोड़कर माफी भी मांगता रहा लेकिन लड़की ने उसे पीटना नहीं छोड़ा।इससे पहले भी लड़की द्वारा इंस्टाग्राम पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए, नकली असलहों के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला गया है। लोगों का कहना है कि फॉलोअर बढ़ाने के लिए वह ऐसे वीडियो डालती है।

लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर की सरेआम पीटा,पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

इस मामले में पीड़ित ऑटो ड्राइवर ने लड़की के खिलाफ थाना कटरा कोतवाली में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इस मामले में ऑटो ड्राइवर का बयान भी सामने आया है। उसका कहना है कि उसने लड़की से केवल किराया मांगा था लेकिन लड़की का कहना था कि वो स्टूडेंट है और किराया नहीं देगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और लड़की ने उसकी सरेआम पिटाई की। ऑटो ड्राइवर का कहना है कि उसे न्याय चाहिए और अपने अपमान का बदला चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।