Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

सदर एसडीएम के मना करने के बावजूद शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे अरविंद सिंह

बक्सर के शिक्षा विभाग में सक्रिय तथाकथित माफिया अरविंद सिंह तथा अजय सिंह को विभागीय अधिकारियों के अलावे प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना सामान्य बात है।

सदर एसडीएम के मना करने के बावजूद शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे अरविंद सिंह

सदर एसडीएम के मना करने के बावजूद शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे अरविंद सिंह

-- एसडीएम ने जांच के दौरान शिक्षा विभाग के कार्यालय में जाने से पूर्व सूचना देने का दिया था निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के शिक्षा विभाग में सक्रिय तथाकथित माफिया अरविंद सिंह तथा अजय सिंह को विभागीय अधिकारियों के अलावे प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना सामान्य बात है।

सदर एसडीएम के मना करने के बावजूद शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे अरविंद सिंह

गुरूवार को इसकी बानगी भी देखने को मिली जब अरविंद सिंह शिक्षा विभाग के कार्यालय में देखे गए। जबकि सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने उन्हें जांच पूरी होने तक शिक्षा विभाग के कार्यालय में नहीं जाने तथा विशेष जरूरत पर जाने से पूर्व एसडीएम कार्यालय को इसकी सूचना देने का निर्देश दे चुके है, लेकिन एसडीएम के निर्देश का सरेआम उल्लंघन कर अरविंद सिंह न सिर्फ शिक्षा विभाग के कार्यालय में पहुंचे बल्कि अपने मातहतों से बात भी किए।

सदर एसडीएम के मना करने के बावजूद शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे अरविंद सिंह

जानकारों का कहना है कि इनके विभागीय कार्यालय में जाने से जांच प्रभावित हो सकता है। इनके धौंस के आगे विभागीय अधिकारी व कर्मी मौन साध लेते है। पूर्व में इसका प्रमाण भी मिला था जब अजय व अरविंद ने डीईओ के सामने ही तत्कालीन स्थापना डीपीओ शारिक अशरफ के साथ मारपीट की थी। जानकार बताते है कि ये जांच अवधि में ये कार्यालय में मौजूद साक्ष्यों से भी छेड़छाड़ कर सकते है, जिससे जांच प्रभावित हो सकता है। 

सदर एसडीएम के मना करने के बावजूद शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचे अरविंद सिंह

इस संबंध में सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि मुझे ऐसी जानकारी नहीं मिली है। मीडिया के माध्यम से जानकारी होने के बाद इस पर संज्ञान लिया जाएगा कि आखिर वह कैसे निर्देश की अवहेलना कर शिक्षा विभाग के कार्यालय में पहुंचा था। एसडीएम ने कहा कि दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।