ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल की 15वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक रंगों में रंगा वार्षिकोत्सव
रूपसागर स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव सोमवार को उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, अभिभावकों की मौजूदगी और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से पूरी तरह जीवंत नजर आया। वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
केटी न्यूज/नावानगर
रूपसागर स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव सोमवार को उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, अभिभावकों की मौजूदगी और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से पूरी तरह जीवंत नजर आया। वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवोदय विद्यालय के प्राचार्य कौशल कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार एवं कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के निदेशक दीपक कुमार ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला भेंट कर सम्मानित किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास की सराहना की।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति और सामाजिक सरोकार से जुड़े गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। “जिस देश में गंगा बहती है”, “कदम ली है हमने”, “ऐसा अपना है भारत” जैसे गीतों पर बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। छात्रा खुशी और श्यामा की जोड़ी द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। दूसरे एंगल से देखें तो इस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी दिया।

“मोबाइल बुरी बला”, “ऑपरेशन सिंदूर” और सड़क सुरक्षा पर आधारित “यमराज की दरबार” जैसी एकांकी नाटिकाओं के माध्यम से छात्रों ने समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। इन प्रस्तुतियों में बच्चों की अदाकारी और संवाद अदायगी काबिले-तारीफ रही।कार्यक्रम के संचालन में कक्षा 9 की छात्रा साक्षी सिंह और साक्षी कुमारी की जोड़ी ने मंच को पूरे दिन जीवंत बनाए रखा। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों से खचाखच भरा रहा। बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर उपस्थित लोगों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। मौके पर पूर्व प्रमुख दिलीप यादव, रूपसागर मुखिया बृज कुमार, एजाजुल हक, जिला पार्षद सदस्य राजीव यादव, विद्यालय अध्यक्ष रमेश सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी मौजूद रहे।

