डीके कॉलेज की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई व छात्र राजद ने सौंपा मांगपत्र
डीके कॉलेज डुमरांव में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई एवं छात्र राजद के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज की प्राचार्या से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व छात्र नेता रंजन राज ने किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज में छात्रों से जुड़ी समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा शीघ्र समाधान की मांग की।

केटी न्यूज/डुमरांव
डीके कॉलेज डुमरांव में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई एवं छात्र राजद के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज की प्राचार्या से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव व छात्र नेता रंजन राज ने किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज में छात्रों से जुड़ी समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा शीघ्र समाधान की मांग की।छात्र नेता रंजन राज ने कहा कि संगठन कॉलेज एवं विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने, सामाजिक शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करने और परिसर में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि कॉलेज की प्राचार्या द्वारा संस्थान के विकास के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है, जो सराहनीय है। हालांकि कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर छात्र संगठनों को आपत्ति है और उनका समाधान आवश्यक है।उन्होंने बताया कि जिन समस्याओं का समाधान कॉलेज स्तर पर संभव नहीं हो पा रहा है, उन्हें लोकभवन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को भी भेजा गया है। छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।मौके पर छात्र नेता कृष्ण कुमार ओझा, उप मुखिया छोटू यादव, सतेन्द्र यादव सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।

