मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग

मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में बुधवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड परिसर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान का सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग

-- 11 अप्रैल को घोषित होगा परिणाम, टॉप 10 प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

केटी न्यूज/केसठ। 

मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में बुधवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड परिसर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर समाजसेवी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।परीक्षा के सफल संचालन में बिनोद मास्टर, अख्तर अंसारी, धर्मेंद्र केशरी, राजू पांडे समेत अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन समिति द्वारा बैठने, प्रश्नपत्र वितरण और निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 11 अप्रैल को प्रकाशित किया जाएगा। उसी दिन प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के साथ टॉप 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।