विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डुमरांव में जागरूकता की अलख
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला उप शाखा, डुमरांव द्वारा शहीद पार्क के समीप एक सभागार में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव शत्रुध्न प्रसाद उर्फ मोहन गुप्ता ने किया।
__ रेडक्रॉस सोसाइटी के सेमिनार में विशेषज्ञों ने स्वस्थ दिनचर्या और नियमित जांच पर दिया जोर
केटी न्यूज/डुमरांव:
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला उप शाखा, डुमरांव द्वारा शहीद पार्क के समीप एक सभागार में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव शत्रुध्न प्रसाद उर्फ मोहन गुप्ता ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, जिसमें मोहन गुप्ता ने उपाध्यक्ष राकेश कुमार को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों का अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यह आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी, बिहार के निर्देशानुसार किया गया है, जिसका उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अध्यक्षीय संबोधन में राकेश कुमार ने सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं, ताकि बीमारियों से बचाव संभव हो सके।सेमिनार में उपस्थित चिकित्सकों—डॉ. आनन्द पाण्डेय, डॉ. एस.के. सैनी और डॉ. भस्माकर मिश्रा ने भी अपने विचार रखते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ केशरी सहित संस्था के कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें रौशन गुप्ता, अजय कुमार, सुरेश कुमार, धीरज कुमार, रमेश जी रौनियार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, मेहदी हसन, अनिल केशरी और परवेज अख्तर प्रमुख रूप से शामिल थे।अंत में प्रमोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेमिनार का समापन स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

