कतिकनार के विवेक ने जेईई मेंस में हासिल किए 96.77 परसेंटाइल

प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और दृढ़ संकल्प हो तो सफलता कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है प्रखंड के कतीकनार गांव के छात्र विवेक कुमार ने जेईई मेंस में 96.77 परसेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।विवेक, अजीत कुमार सिंह के पुत्र हैं, जो जवाहर नवोदय विद्यालय, चौरसिया कैमूर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। विवेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से प्राप्त की और बाद में आर.पी.एस. एकेडमी से 12वीं की परीक्षा दिए है। शुरू से ही मेधावी और अनुशासित रहे विवेक ने लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया।

केटी न्यूज/केसठ। 

इस उपलब्धि पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। विवेक का सपना कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना है और आगे चलकर सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।वहीं विवेक के पिता ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। उसने हमेशा मेहनत और अनुशासन को अपना आधार बनाया। हम चाहते हैं कि वह आगे भी इसी तरह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहे और समाज व देश का नाम रोशन करे।