Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान बाली गांव निवासी अखिलेश कुमार बिंद की 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमिला देवी रविवार सुबह करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान महुअरी गांव के समीप सड़क पार करने या सड़क किनारे चलने के समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान बाली गांव निवासी अखिलेश कुमार बिंद की 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमिला देवी रविवार सुबह करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान महुअरी गांव के समीप सड़क पार करने या सड़क किनारे चलने के समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सोनवर्षा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि प्रमिला देवी रोज सुबह टहलने जाती थीं, लेकिन रविवार की सुबह यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।