Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

दहेज हत्या के फरार आरोपित ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रमसर मठिया गांव में पिछल दिनों दहेज में सोने की चेन के लिए एक नवविवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल मुख्य आरोपित सह मृतका के पति पवन गिरी ने पुलिसिया दबिश में आखिरकार बक्सर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जबकि पूर्व में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

दहेज हत्या के फरार आरोपित ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रमसर मठिया गांव में पिछल दिनों दहेज में सोने की चेन के लिए एक नवविवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल मुख्य आरोपित सह मृतका के पति पवन गिरी ने पुलिसिया दबिश में आखिरकार बक्सर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जबकि पूर्व में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि इस दहेज हत्या कांड में मृतका की सास को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना के बाद से मृतका का पति पवन गिरी फरार चल रहा था।

दहेज हत्या के फरार आरोपित ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी की आशंका के बीच उसने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया।बताया जाता है कि 28 मई 2023 को रमसर मठिया गांव निवासी अंग्रहीत गिरी के पुत्र पवन गिरी के साथ उसकी की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। सास अक्सर ताना देती थी कि उसके बेटे की शादी “कंगाल घर” में हो गई है।

दहेज हत्या के फरार आरोपित ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर

परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और सास ने मिलकर महिला को जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की थी।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी ने पुलिस दबाव में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

दहेज हत्या के फरार आरोपित ने पुलिस दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।